
ऑफिस शुरू करने से पहले वैक्सिनेशन चाहती हैं कंपनियां: सर्वे
Zee News
सर्वे में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर 45 प्रतिशत सीईओ ने कहा कि वे कायालयों को पूरी तरह से खोलने से पहले 50 प्रतिशत से अधिक आबादी के टीकाकरण का इंतजार करेंगे
मुंबई: भारत में तीन चौथाई सीईओ (कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी) अपने दफ्तरों को कोविड19 माहामारी के पहले जैसे सामान्य तरीके से खोलने से पहले आधी आबादी के टीकाकरण का इंतजार करने के पक्ष में है. वैश्विक स्तर पर ऐसी सोच रखने वाले सीईओ का अनुपात 45 प्रतिशत है. एक सर्वे में यह बात सामने आयी है. वैश्विक परामर्श कंपनी केपीएमजी द्वारा शीर्ष 500 सीईओ के बीच किये गये सर्वे के अनुसार ज्यादातर वैश्विक सीईओ 2022 में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद नहीं कर रहे. करीब 31 प्रतिशत भारतीय सीईओ को उम्मीद है कि इस साल स्थिति सामान्य हो सकती है. सर्वे में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर 45 प्रतिशत सीईओ ने कहा कि वे कायालयों को पूरी तरह से खोलने से पहले 50 प्रतिशत से अधिक आबादी के टीकाकरण का इंतजार करेंगे जबकि भारत में 76 प्रतिशत सीईओ ने यह बात कही है. इसमें यह भी कहा कि ये सीईओ नई वास्तविकताओं के अनुसार योजना बना रहे हैं। इनमें से करीब एक चौथाई (24 प्रतिशत) सीईओ ने स्वीकार किया कि महामारी के कारण उनका कारोबारी मॉडल सदा के लिये बदल गया है.More Related News
