)
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी को इस मिसाइल ने चटा दी थी धूल, ब्राजील भी बना इसका दीवाना; 'आकाश' की खरीद पर चल रही है महाडील?
Zee News
Akash Missile System: भारत हाल ही में ब्राजील को आकाश एयर डिफेंस का ऑफर दिया है. इसके लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन से बात की है. यह डील भारत के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक कदम साबित हो सकती है.
भारत अपनी डिफेंस एक्सपोर्ट को लगातार बढ़ा रहा है. इसके पीछे की वजह टेक्नोलॉजी व भरोसेमंद हथियारों पर लगातार बढ़ता भरोसा है. भारत हाल ही में ब्राजील को आकाश एयर डिफेंस का ऑफर दिया है. इसके लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन से बात की है. इस दौरान दोनों पक्षों ने डिफेंस एक्सपोर्ट और सहयोग पर चर्चा की. साथ ही दोनों देश गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट डील की संभावना तलाश रहे हैं. यह डील भारत के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक कदम साबित हो सकती है.
More Related News
