)
ऑपरेशन सिंदूर: ब्रह्मोस से लिखी गई पाकिस्तान की तबाही, पहली बार भारत ने हमले के लिए किया इस्तेमाल
Zee News
भारत ने पहली बार हमले के लिए ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया है. जिससे पाकिस्तान के 12 से ज्यादा एयरबेस को निशाना बनाया गया. हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रक्षा सूत्रों ने ब्रह्मोस के इस्तेमाल को माना है.
BrahMos used for strike in pakistan: भारतीय ने 6-7 मई की दरम्यानी रात ऑपरेशन सिंदूर चलाया. जिसके तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया. यह स्ट्राइक पहलगाम आतंकी हमले के बदले में की गई. जिसने पाकिस्तान की शह में पल रहे आतंकियों की कमर टूट गई. ऐसे में पाकिस्तान बौखला उठा और भारत पर कई ड्रोन अटैक किए. भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई तय हुई. इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के एयरबेस, गोला-बारूद डिपो और कमांड सेंटर पर स्ट्राइक की. जिसमें कई एयरबेस तबाह हो गए. ऐसे में एक रिपोर्ट सामने आई है. बताया जा रहा है भारत ने हमले के लिए पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया. जिसने न केवल पाकिस्तान की एयर डिफेंस को चकमा दिया, बल्कि सटीक निशाने के साथ, पाकिस्तानी एयरबेस को तबाह किया.
