
ऑनस्क्रीन नजर आएगी जैस्मिन भसीन-विक्की कौशल की जोड़ी, अली गोनी ने बताई इसकी सच्चाई
AajTak
अली गोनी और जैस्मिन भसीन दोनों ही रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के दौरान से ही काफी स्ट्रॉन्ग नजर आ रहे हैं. दोनों ने ही इस शो में एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया था. जैस्मिन अक्सर अली के होमटाउन जम्मू में उनके परिवार संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं.
टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन जल्द ही एक्टर विक्की कौशल के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक शो में नजर आने वाली हैं, ऐसी खबरें सुर्खियों में हैं. इस न्यूज ने एक्टर के सभी फैन्स को काफी एक्साइटेड कर दिया था, लेकिन यह खबर सच नहीं है, जिसकी जानकारी अली गोनी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. अली गोनी, जैस्मिन के लिए काफी प्रोटेक्टिव पार्टनर हैं. उन्होंने इस न्यूज को फेक बताते हुए कहा है कि इस तरह की कास्टिंग कॉल को आप सच न समझें, क्योंकि इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है. इंस्टाग्राम पर अली ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए फैन्स को इसके बारे में बताया है. अली गोनी ने लिखा कि दोस्तों, इस तरह की फेक न्यूज का आप शिकार न हों और न ही विश्वास करें.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










