)
ऑनलाइन पैसा भेजने पर भी बैंक वसूलती है फीस,पर UPI में सब फ्री, फिर कैसे करोड़ों का मुनाफा कमा रहीं Gpay,फोनपे, Paytm ?
Zee News
How Gpay, Paytm, PhonePe earn: आपके लिए फोनपे, पेटीएम, गूगलपे जैसे पेमेंट ऐप्स से यूपीआई पेमेंट करना आसान है, जबकि अगर आप बैंक से ऑनलाइन पैसे भेजें तो बैंक आपसे सर्विस चार्ज वसूलती है. आज समझते हैं कि कैसे फ्री होते हुए भी ये पेमेंट कंपनियां करोड़ों की कमाई करती हैं ?
Bank Vs UPI: अगर आप अपने बैंक खाते से ऑनलाइन, मोबाइल-इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेजते हैं तो बैंक आपसे सर्विस चार्ज वसूलती है. हर बैंक और ट्रांजेक्शन की रकम के हिसाब से ये अलग-अलग होती है. एक तरफ बैंक ऑनलाइन फंड ट्रांसफर (IMPS) पर सर्विस चार्ज लेती तो दूसरी ओर फोनपे (PhonePe), पेटीएम (Paytm), गूगलपे (Gpay) जैसे पेमेंट ऐप्स फ्री में फटाफट पेमेंट यानी UPI ट्रांजेक्शन की सुविधा देते हैं. चाहे आप सेम बैंक में (HDFC to HDFC) भेजे या फिर दूसरे बैंक (SBI to HDFC) में. इन पेमेंट ऐप्स की मदद से यूपीआई ट्रांजेक्शन यूजर्स के लिए बिल्कुल फ्री है. फिर मन में सवाल उठता है कि जब ये फ्री हैं तो ये पेमेंट कंपनियां कमाई कैसे करती हैं? फ्री पेमेंट की सुविधा देने के बावजूद ये कंपनियां अपना खर्चा-पानी कैसे चलाती हैं ?
आप मोबाइल की मदद से सेम बैंक या किसी दूसरे बैंक के खाते में पैसे भेज सकते हैं. ये ठीक वैसा ही है, जैसे आप UPI पेमेंट के जरिए ट्रांजेक्शन करते हैं, लेकिन इस सुविधा के बदले बैंक आपसे चार्ज लेती है. अगर आप इमीडिएट पेमेंट सर्विस यानी IMPS का ऑप्शन चुनते हैं तो आपको तय नियम के हिसाब से सर्विस चार्ज देना पड़ता है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आईएमपीएस ट्रांजेक्शन के लिए 2 रुपये से लेकर 10 रुपये+ GST का चार्ज खाताधारकों से लेती है.
SBI का IMPS चार्ज
- 25,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक – 2 रुपये + GST - 1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक – 6 रुपये + GST - 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक – 10 रुपये + GST
UPI से फंड ट्रांसफर बिल्कुल फ्री
