
ऑडी ने भारत में लॉन्च किया Q7 का लिमिटेड एडिशन, कीमत ₹ 88.08
NDTV India
लिमिटेड एडिशन केवल टेक्नोलॉजी वेरिएंट में उपलब्ध होगा.
त्योहारी सीजन से पहले ऑडी इंडिया ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी ऑडी क्यू7 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है. भारत में यह केवल 50 इकाइयों तक सीमित होगा, इस खास एडिशन को केवल Q7 के महंगे वाले वैरिएंट टैक्नोलॉजी में पेश किया गया है, जिसकी कीमत रु. 88.08 लाख (एक्स-शोरूम) है. इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाने के लिए कंपनी Q7 को एक विशेष बैरिक ब्राउन पेंट शेड में बेचेगी. इसमें रनिंग बोर्ड, क्वाट्रो एंट्री एलईडी और सिल्वर में ऑडी रिंग फॉयल के साथ एक उन्नत उपस्थिति पैकेज भी मिलता है.
More Related News













