)
ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी ने दी 'रूस-अमेरिका' को टक्कर! बना दिया स्वदेशी रॉकेट बूस्टर; MANPADS मिसाइल पकड़ेगी Mach 2.87 की तूफानी रफ्तार
Zee News
Indigenous solid rocket booster ready: बेंगलुरु की प्राइम टूलिंग्स कंपनी ने पहला इंडिजिनस सॉलिड रॉकेट बूस्टर तैयार कर दिया है. यह खास तौर पर MANPADS यानी मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी का दावा है कि यह बूस्टर 7.3 kN का जबरदस्त थ्रस्ट देता है. मिसाइल को करीब Mach 2.87 की रफ्तार तक पहुंचा देता है.
भारत की रक्षा तकनीक में एक बड़ी बढ़त देखने को मिली है. बेंगलुरु की प्राइम टूलिंग्स कंपनी ने पहला इंडिजिनस सॉलिड रॉकेट बूस्टर तैयार कर दिया है. यह खास तौर पर MANPADS यानी मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी का दावा है कि यह बूस्टर 7.3 kN का जबरदस्त थ्रस्ट देता है. मिसाइल को करीब Mach 2.87 की रफ्तार तक पहुंचा देता है. आवाज से लगभग तीन गुना तेज. ये तकनीक सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों में इस्तेमाल हो सकती है।
