
ऑक्सीजन सप्लाई पर PM मोदी ने की समीक्षा बैठक, राज्य सरकारों को आपसी सहयोग के दिए निर्देश
Zee News
Coronavirus: प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बयान के मुताबिक, मोदी ने देश में चिकित्सा ग्रेड की ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी विस्तार से समीक्षा की.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देश में ऑक्सीजन आपूर्ति की मौजूदा स्थिति के साथ ही, कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित 12 राज्यों में आगामी 15 दिनों में इसके अनुमानित इस्तेमाल के मद्देनजर पैदा होने वाले हालात की समीक्षा की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बयान के मुताबिक, मोदी ने देश में चिकित्सा ग्रेड की ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी विस्तार से समीक्षा की. पीएमओ के मुताबिक, इस समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य, औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग, इस्पात, सड़क परिवहन व अन्य मंत्रालयों की ओर से संबंधित जानकारियां प्रधानमंत्री से साझा की गई. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रालयों के बीच आपसी समन्वय और राज्य सरकारों के साथ सहयोग सुनिश्चित करने को कहा.More Related News
