
ऑक्सीजन, वैक्सीन की कीमत और रजिस्ट्रेशन पर सुनवाई, SC ने मरकज़ी हुकूमत से किए ये 7 अहम सवाल
Zee News
कोरोना वबा के बीच सुप्रीम कोर्ट में आज यानी शुक्रवार को अहम सुनवाई हुई. इसमें सुप्रीम कोर्ट ने मरकज़ी हुकूमत से कई अहम सवाल पूछे.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आज कोरोना वबा से जुड़े अलग-अलग मामलों पर सुनवाई की. कोर्ट ने मरकज़ी हुकूमत से वैक्सीन, रजिस्ट्रेशन और ऑक्सीजन फराहमी समेत कई सवाल किए. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मरकज़ी हुकूमत से कहा कि वबा को कंट्रोल करने के लिए कौमी मंसूबा तैयार करे. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि हुकूमतों को कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन जैसे मुताबादिल पर गौर करना होगा. अदालत ने ये भी कहा कि हुकूमत को जाहिए कि वह सोशल मीडिया पर मदद मांग रहे लोगों को काबू में करने की कोशिश ना करे.More Related News
