
ऑक्सीजन में आत्मनिर्भर बनेगी दिल्ली, Oxygen Production Promotion Policy-2021 को मिली मंजूरी
Zee News
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) अब मेडिकल ऑक्सीजन के मामले पूरी तरह आत्मनिर्भर बनेगी.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) अब मेडिकल ऑक्सीजन के मामले पूरी तरह आत्मनिर्भर बनेगी. इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट ने मंगलवार को मेडिकल ऑक्सीजन प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी- 2021 (Oxygen Production Promotion Policy-2021) को मंजूरी दे दी. सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि भविष्य में किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए दिल्ली को मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया जाए. उन्होंने कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी- 2021 (Oxygen Production Promotion Policy-2021) ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट लगाने, भंडारण सुविधाएं और ऑक्सीजन टैंकर स्थापित करने के क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर को कई प्रोत्साहन प्रदान करती है.More Related News
