
ऐसा करने वाली बॉलीवुड की इकलौती अदाकारा बन गई Kangana Ranaut, जानिए क्या है
Zee News
कंगना ये अवार्ड लेने के लिए अपने माता-पिता के साथ समारोह में पहुंची थी. हम आपको बता दें कि कंगना बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री है जिनको सबसे ज़्यादा नेशनल अवार्ड्स मिले है.
नई दिल्ली: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने फैंस के दिलों पर हमेशा से ही राज करती आई है. नेशनल अवॉर्ड विजेता कंगना रनौत हमेशा से अपनी हर फिल्म को लेकर मीडिया में न सिर्फ सुर्खियां बटोरती है बल्कि अपने एक्टिंग से अपनी फैंस के बीच एक अलग छाप भी छोड़ जाती हैं. ऐसा ही आज भी दिखा जब कंगना को फिर से उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' फिल्मों के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मानित किया.
इस पुरस्कार के बाद कंगना ने अपने ऑफिशियल Koo हैंडल से अपने फैंस को एक पैगाम देते हुए लिखा, "आज मुझे मेरी फिल्म मणिकर्णिका - द क्वीन ऑफ झांसी और पंगा के लिए चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मन्ति किया गया है. यह इस देश में एक कलाकार को मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान है और आज धन्य और भाग्यशाली महसूस कर रही हूँ और ये अवार्ड अपनी टीम को देना चाहती हूँ जिनकी वजह से आज मुझे नवाज़ा गया है."
