
एशियन पेंट की डुप्लीकेसी मामले में बड़ा कारोबारी गिरफ्तार, कई धाराओं में केस दर्ज
Zee News
पुलिस ने शहर के एक नामी पेंट व्यापारी संजीव मित्तल को गिरफ्तार किया है. ये काफी समय से फर्जीवाड़े के कारोबार में लिप्त था. पुलिस ने एशियन पेंट की डुप्लीकेसी मामले में गिरफ्तार किया है.
आगरा: उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के आगरा (Agra) से एक बड़े पेंट कारोबारी (Paint merchant) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी काफी लंबे समय से पेंट के फर्जी कारोबार में लिप्त बताया जा रहा है. उसके पास से काफी मात्रा में सामान जब्त किया गया है. उसके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है.More Related News
