
एलोपैथी विवाद में रामदेव की बढ़ीं मुश्किलें, IMA के बाद FAIMA ने भेजा नोटिस
Zee News
कई एलोपैथिक डॉक्टरों ने रामदेव के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. साथ ही उन्हें एक हजार करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भी भेजा गया है.
नई दिल्ली: एलोपैथी विवाद में योगगुरु रामदेव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इस मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बाद अब फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भी रामदेव को कानूनी नोटिस भेजा है. फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि बाबा रामदेव ने सस्ते प्रचार के लिए ऐलोपैथी को लेकर निराधार दावे किए, जिसकी वह निंदा करता है. साथ ही फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने खुले तौर पर रामदेव से अपने दावों के पीछे सबूत देने या फिर माफी मांगने की बात कही. ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई करने का ऐलान किया.More Related News
