)
एलन मस्क की राह पर चली IAF, बनाएगी रीयूजेबल हाइपरसोनिक विमान, Mach 5 की रफ्तार से दुश्मन पर होगा वार
Zee News
Reusable Hypersonic Air Vehicle India: यह एक ऐसा हाइपरोसनिक व्हीकल होगा, जो न केवल दुश्मन पर हमला करेगा, बल्कि वापस आकर फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाएगा. यह तकनीक भारत को उन चुनिंदा देशों में शामिल कर देगी जो हवा और अंतरिक्ष के बीच की सीमाओं पर राज करते हैं. फिलहाल इससे मिसाइल लॉन्च करने की तैयारी है.
Reusable Hypersonic Air Vehicle India: भारतीय वायुसेना अब एक ऐसी तकनीक पर काम कर रही है जो भविष्य में युद्ध लड़ने का तरीका ही बदल देगी. दरअसल, भारतीय रक्षा जगत में एक ऐसे विमान की चर्चा हो रही है. जो आवाज की रफ्तार से 5 गुना ज्यादा तेज उड़े, अंतरिक्ष की सीमाओं को छुए और अपना मिशन पूरा करके वापस बेस पर लौट आए ताकि उसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सके. यह कोई फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि भारत के 'हाइपरसोनिक' सपनों की हकीकत है. जिस पर अब भारतीय वायुसेना काम करने जा रही है. :देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
