
एयर इंडिया के टाटा ग्रुप के हाथ जाने की खबर पर हुकूमत ने दी सफाई, जानिए क्या कहा?
Zee News
मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि टाटा समूह ने एयर इंडिया के नीलामी की प्रक्रिया जीत ली है. हालांकि, अब सरकार की ओर से इस पर सफाई भी आ गई है.
नई दिल्ली: टाटा संस कर्ज में डूबी सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के टेक ओवर के लिए शीर्ष बोली लगाने वाले के तौर पर उभरी है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि बोली को अभी तक गृह मंत्री अमित शाह की सदारत वाले मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने मंजूरी नहीं दी है.
वहीं, मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि टाटा समूह ने एयर इंडिया के नीलामी की प्रक्रिया जीत ली है. हालांकि, अब सरकार की ओर से इस पर सफाई भी आ गई है. डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सचिव ने बताया है कि मीडिया रिपोर्ट गलत हैं. सरकार के निर्णय के बारे में मीडिया को सूचित किया जाएगा. बता दें कि DIPAM वित्त मंत्रालय के अधीन आता है.
More Related News
