
एमएस धोनी को मिला आदेश, 15 दिन के भीतर करें आम्रपाली समूह का भुगतान
Zee News
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी उन खरीदारों में शामिल हैं जिन्होंने आम्रपाली समूह से फ्लैट खरीदा था.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी आम्रपाली ग्रुप से घर खरीदने वालों में शामिल हैं. वे उन 18 सौ लोगों में शामिल हैं जिन्होंने नोएडा की परियोजना के तहत फ्लैट खरीदा था. धोनी समेत इन सभी खरीददारों पर बकाया राशि का भुगतान न करने का आरोप है. सुप्रीम कोर्ट के द्वारा नियुक्त किये गये रिसीवर ने 15 दिन के भीतर अपना बकाया चुकाने के लिए कहा है.More Related News
