
एमएल खट्टर vs अरविंद केजरीवाल: वैक्सीन के मुद्दे पर दिल्ली के CM का हरियाणा के CM पर 'पलटवार'
NDTV India
दिल्ली के सीएम ने ट्वीट में लिखा, खट्टर साहब, वैक्सीन से ही लोगों की जान बचेगी. जितनी जल्दी वैक्सीन लगेंगी, उतने लोग सुरक्षित होंगे. मेरा मक़सद वैक्सीन बचाना नहीं, लोगों की जान बचाना है. खट्टर ने रविवार को टीवी ब्रीफिंग के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए वैक्सीनेशन रोकने और वैक्सीनेशन केंद्रों को अस्थाई तौर पर बंद करने का उल्लेख किया था.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कोरोना वैक्सीन की कमी (shortage of vaccines) को लेकर पिछले कुछ सप्ताह से केंद्र सरकार पर निशाना साध रखा है. केजरीवाल के इस 'हमले' को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (ML Khattar) ने दिल्ली के सीएम पर 'घटिया राजनीति में लिप्त होने' का आरोप लगाया था. खट्टर के इस आरोप का जवाब देने में केजरीवाल ने भी देर नहीं लगाई. दिल्ली के सीएम ने सोमवार को हरियाणा के सीएम के आरोप के जवाब में ट्वीट किया, 'मेरा लक्ष्य लोगों की जान बचाना है, वैक्सीन बचाना नहीं.'











