
एटा में बड़ी खोज! ASI को मिला 1500 साल पुराना मंदिर, अवशेष में मिले गुप्तकाल से जुड़े तथ्य
Zee News
कुछ दिन पहले ही मंदिर के जो अवशेष जुटाए गए हैं, उनमें सांख्यलिपि का प्रयोग किया गया है. एएसआई ने बताया है कि इनमें महेंद्रादित्य के नाम का जिक्र है, जो गुप्तकालीन शासक कुमारगुप्त प्रथम थे...
आगरा: Archaeological Survey of India (ASI) ने उत्तर प्रदेश में ऐसा मंदिर ढूंढ निकाला है, जो करीब 1500 साल पुराना है. इस मंदिर के अवशेष यूपी के एटा में मिले हैं. जो जानकारी जुटाई जा सकी है, उसके हिसाब से मंदिर 5वीं शताब्दी का हो सकता है. बताया जा रहा है कि एटा के बिलसढ़ गांव में एएसआई नियमित तौर पर सफाई कर रहा था, जब इस मंदिर के अवशेषों को खोजा गया.More Related News
