
एग्जाम कराने को लेकर SC ने कहा- कोई मरता है तो हम सरकार को जिम्मेदार ठहराएंगे
Zee News
अदालत एक अर्जी पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य सरकारों को बोर्ड एग्जाम आयोजित नहीं करने की हिदायत देने की मांग की गई है.
नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश सरकार से कहा कि अगर किसी की मौत होती है तो हम राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराएंगे. अदालत को राज्य सरकार के ज़रिए 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं कराने के फैसले के बारे में सूचित करने के बाद उसने यह टिप्पणी की. अदालत एक अर्जी पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य सरकारों को बोर्ड एग्जाम आयोजित नहीं करने की हिदायत देने की मांग की गई है. सुनवाई के दौरान जस्टिस एएम. खानविलकर और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की बैंच को सूचित किया गया कि आंध्र प्रदेश और केरल दो ऐसे राज्य हैं, जिन्होंने अभी तक 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराने का फैसला किया है.More Related News
