
एक ही लड़के से शादी की जिद पर अड़ी दो लड़कियां, टॉस करने का हुआ फैसला लेकिन...
Zee News
बताया जा रहा है कि शादी से ठीक पहले दोनों ही लड़कियां लड़के घर जा पहुंचीं. दोनों ही लड़कियां इस बात को ले कर अड़ गईं कि युवक की शादी होगी तो सिर्फ उससे ही.
नई दिल्ली: शादी को लेकर आपने अक्सर तरह-तरह की हैरानजनक खबरें सुनी या फिर पढ़ी होंगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रही हैं जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी. घटना कर्नाटक के अलूर तालुक के एक गांव की है, जहां एक शख्स को दो लड़कियों से अफेयर के चलते शादी से पहले कठिनाई का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि शादी से ठीक पहले दोनों ही लड़कियां लड़के घर जा पहुंचीं. दोनों ही लड़कियां इस बात को ले कर अड़ गईं कि युवक की शादी होगी तो सिर्फ उससे ही. गांव वालों ने उन्हें काफी समझाया लेकिन वो समझने का नाम ही नहीं ले रही थीं. दोनों अपनी-अपनी जिद पर अड़ी हुई थीं. यहां तक कि एक युवती ने तो खुदकुशी की भी कोशिश की.More Related News
