
एक ही परिवार के 3 लोगों की खौफनाक हत्या, मकान मालिक ने इस शक में उतारा मौत के घाट
Zee News
Gurugram News: गुरूग्राम में मकान मालिक ने अवैध संबंध के शक में सीवान के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी और खुद थाने में जाकर सरेंडर करते हुए हत्या की वारदात को कबूल कर लिया.
Gurugram: गुरुग्राम में किराए के मकान में रह रहे सीवान के एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या (Murder In Siwan) कर दी गई. ये हत्या किसी और ने नहीं बल्कि जिस मकान में ये परिवार रहते थे, उसके ही मकान मालिक ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. 60 वर्षीय मकान मालिक जो कि एयर फोर्स से रिटायर्ड था, उसने पुत्रबधू के साथ अवैध संबंध के शक में इस खूनी खेल को अंजाम दिया. घटना गुरूग्राम के राजेन्द्र पार्क थाना इलाके की है, जहां मकान मालिक ने अपने पुत्र, बहू सहित सीवान के रहने वाले पूरे परिवार पर कातिलाना हमला की.More Related News
