
एक साथ नजर आए पीएम मोदी और सोनिया गांधी, पक्ष और विपक्ष के नेताओं के साथ ओम बिरला ने की बैठक
NDTV India
लोकसभा का मानसून सत्र आज दो दिन पहले ही खत्म होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पक्ष और विपक्ष के नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में पीएम मोदी और सोनिया गांधी भी मौजूद थे.
लोकसभा का मॉनसून सत्र आज दो दिन पहले ही खत्म होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज पक्ष और विपक्ष के नेताओं के साथ अपने संसद के कक्ष में बैठक की. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दोनों एक साथ दिखे. बैठक में पीएम मोदी और सोनिया गांधी बगल के सोफे पर बैठे थे. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी और तृणमूल कांग्रेस, अकाली दल, वाईएसआर कांग्रेस और बीजद के नेता भी मौजूद थे.












