
एक मां ही ऐसा कर सकती है! बेटी चल सके इसलिए मां ने दे दिया अपने शरीर का हिस्सा
Zee News
परिवार वालों ने शुरुआत में इस चोट को नजर अंदाज किया, जिसकी वजह से मासूम की हड्डियों में 12 से 14 सेमी का इन्फेक्शन फैल गया. बीमारी बढ़ने के बाद कशिश की जांघ की हड्डियां गलने लगी थीं, पैर में जबरदस्त सूजन के साथ शरीर का तापमान भी काफी बढ़ चुका था.
नई दिल्ली: कहते हैं न कि इस दुनिया में मां से बड़ा 'दिल' किसी का नहीं हो सकता. मां ही ऐसी है जो अपने बच्चे के लिए खुद की जान भी दांव पर लगा देती है. दिल्ली के एक अस्पताल से कुछ ऐसा ही एक केस सामने आया. यहां एक मां ने अपनी बच्ची के लिए वो किया जो सिर्फ एक मां ही कर सकती है.
दरअसल द्वारका के आकाश हेल्थकेयर में 10 साल की बच्ची कशिश बीते 1 साल से खुद के पैरों पर चल-फिर सकने में सक्षम नहीं थी. कशिश ऑस्टियोमायलिटिस जैसी गंभीर समस्या से पीड़ित थी. ऑस्टियोमायलिटिस एक तरह की हड्डियों का इन्फेक्शन है. दस साल की बच्ची कशिश बिहार की रहने वाली है और काफी वक्त पहले उसकी फीमर बोन में चोट लग गई थी.
