
एक प्रेम कहानी ऐसी भीः पत्नी गई मायके तो पति ने स्कूटी से नाप दिया 500KM का सफर
Zee News
पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के संदीप कुमार की शादी दो वर्ष पहले हुई थी.
नई दिल्लीः पति-पत्नी के बीच प्रेम की कई कहानियां आपने सुनी होंगी और पति-पत्नी के बीच अगाध प्रेम को देखा भी होगा. ऐसा ही एक मामला बिहार के पूर्णिया में देखने को मिला है जब पत्नी के मायके जाने से परेशान पति ने करीब 500 किलोमीटर की दूरी स्कूटी से नाप दी. इस दौरान उसे थाने में रात भी गुजारनी पड़ी.यह मामला बिहार के पूर्णिया जिले का हैं. दो साल पहले हुई थी शादी पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के संदीप कुमार की शादी दो वर्ष पहले हुई थी. पत्नी के मायके जाने के बाद वह इस कदर नाराज हुआ कि स्कूटी चला कर 495 किलोमीटर दूर पूर्णिया पहुंच गया.पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शनिवार की रात उसे असामाजिक तत्वों के परेशान होने के कारण खजांची हाट (केहाट) सहायक थाना में आकर शरण लेनी पड़ी.More Related News
