
एक दिन पहले मंजूर हुआ था लोन, मलेशिया जाने की थी तैयारी, तभी 25 करोड़ की लॉटरी जीत गया ऑटो रिक्शा चालक
Zee News
केरल में एक व्यक्ति ने रविवार को 25 करोड़ रुपये की ओणम बंपर लॉटरी जीती है. यह व्यक्ति एक ऑटो रिक्शा चालक है और शेफ के तौर पर काम करने के लिए मलेशिया जाने की तैयारी कर रहा था.
नई दिल्लीः केरल में एक व्यक्ति ने रविवार को 25 करोड़ रुपये की ओणम बंपर लॉटरी जीती है. यह व्यक्ति एक ऑटो रिक्शा चालक है और शेफ के तौर पर काम करने के लिए मलेशिया जाने की तैयारी कर रहा था.
शनिवार को खरीदा था टिकट यहां श्रीवराहम के रहने वाले अनूप ने लॉटरी जीतने से एक दिन पहले शनिवार को लॉटरी टिकट (टी-750605) खरीदा था. मजेदार बात यह भी है कि एक दिन पहले ही उसका तीन लाख रुपये कर्ज का आवेदन मंजूर हुआ था.
More Related News
