
एक दिन के लिए टला अफगानिस्तान में सरकार का गठन, शनिचर को होगा ऐलान
Zee News
शीर्ष धार्मिक नेता मुल्ला हेबतुल्लाह अखुनजादा अफगानिस्तान में सर्वोच्च प्राधिकारी होंगे जबकि मुल्ला अब्दुल गनी बरादर तालिबान की सरकार के प्रमुख हो सकते हैं.
पेशावरः तालिबान के तर्जुमान जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि अफगानिस्तान में नई सरकार के गठन को एक दिन के लिए टाल दिया गया है. सरकार के गठन से संबंधी घोषणा शुक्रवार को की जानी थी. मुजाहिद ने कहा कि नई सरकार के गठन की घोषणा अब शनिवार को की जाएगी. सूत्रों ने बताया कि कतर की राजधानी दोहा में वाके तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के सदर मुल्ला अब्दुल गनी बरादर तालिबान की सरकार के प्रमुख हो सकते हैं. कैबिनेट पर हो चुकी है पूरी चर्चा अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को दो सप्ताह से ज्यादा का वक्त हो गया है. तालिबान के सूचना और सांस्कृतिक आयोग में वरिष्ठ अधिकारी मुफ्ती इनामुल्लाह समांगनी ने कहा कि नई सरकार पर सलाह-मशविरा करीब-करीब पूरा हो चुका है और कैबिनेट को लेकर भी जरूरी चर्चा कर ली गई है. मुल्ला अखुनजादा सरकार के नेता होंगे और इस पर कोई सवाल नहीं होना चाहिए. उन्होंने संकेत दिया कि राष्ट्रपति उनकी देखरेख में काम करेंगे. मुल्ला अखुनजादा तालिबान के शीर्ष धार्मिक नेता हैं और वह 15 साल तक बलूचिस्तान प्रांत के कछलाक इलाके में एक मस्जिद में कार्यरत रहे हैं.More Related News
