)
एक घंटे चली नड्डा से केशव मौर्य की मुलाकात, यूपी की रणनीति पर हुई चर्चा?
Zee News
माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले भाजपा उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष के चेहरे में बदलाव कर सकती है और इस लिहाज से जेपी नड्डा की केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात अहम मानी जा रही है.
नई दिल्ली. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की.बीजेपी के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में दोनों नेताओं की यह महत्वपूर्ण मुलाकात हुई.लगभग एक घंटे तक बातचीत करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य पार्टी मुख्यालय से रवाना हो गए. थोड़ी देर बाद यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र चौधरी भी जेपी नड्डा के साथ मुलाकात करने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे.
More Related News
