
एक क्लिक पर मिलेगी इस जिला कोर्ट के आदेशों की कॉपी, 43 हजार फैसले हैं ऑनलाइन
Zee News
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की ई कमेटी देश की अदालतों को पूरी तरह डिजिटाइज्ड करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है. कोविड-19 जैसी आपदा के दौरान तो ई कमेटी के प्रयासों को उम्मीदों के अनुरूप सफलता मिली. यही वजह है कि देशभर की अदालतों में कभी सुनवाई बंद नहीं हुई.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की ई कमेटी देश की अदालतों को पूरी तरह डिजिटाइज्ड करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है. कोविड-19 जैसी आपदा के दौरान तो ई कमेटी के प्रयासों को उम्मीदों के अनुरूप सफलता मिली. यही वजह है कि देशभर की अदालतों में कभी सुनवाई बंद नहीं हुई.
एक क्लिक पर मिलती है फैसले की कॉपी टेक्नोलॉजी की बढ़ती दुनिया में बिहार के एक जिले की अदालत ने ऐसी पहल कि है कि अब जिले के सभी फरियादियों को एक ही क्लिक पर घर बैठे अदालत के फैसले की कॉपी उपलब्ध हो जाएगी. दरभंगा जिला न्यायालय ने बड़ी पहल करते हुए सुप्रीम कोर्ट ई कमेटी के उद्देश्य को सफल बना रहा है.
