
एक्सीडेंट में अजगर की आंतें आईं बाहर, डेढ़ घंटे चला ऑपरेशन; फिलहाल ऑब्जर्वेशन में
Zee News
पशु चिकित्सक (Veterinary Doctor) सीमा ठाकुर ने बताया कि सात फीट लंबे अजगर (Python) की आंतें बाहर आ गई थीं, जिसे अंदर करके दो लेयर में लगभग बारह टांके लगाए गए. अजगर को अभी ऑब्जर्वेशन में रखा है.
बैतूल: गंभीर बीमारी से ग्रस्त इंसानों के ऑपरेशन की बात तो आम है मगर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल में घायल अजगर (Python) की जिंगदी को बचाने के लिए भी लंबा ऑपरेशन चला. घायल अजगर को बचाने के लिए वेटरनरी डॉक्टरों को लगभग डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन करना पड़ा. मामला बैतूल के घोड़ाडोंगरी पशु चिकित्सालय (veterinary Hospital) में सात फुट लंबे अजगर (Long Python) की सर्जरी का है. जिसका पेट एक दुर्घटना में फट गया था. इस अजगर की जान बचाने के लिए उसे बेहोश किया गया और फिर उसका ऑपरेशन किया गया जो डेढ़ घंटे चला. अजगर को फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.More Related News
