
एक्शन स्टार Vidyut Jamwal ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की सगाई?
Zee News
उन्होंने जामवाल और मेहतानी के प्यार के निशान के सामने हाथ पकड़कर पोज देते हुए एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया. महतानी की उंगली पर एक जगमगाती अंगूठी देखी जा सकती है.
नई दिल्ली: बॉलीवुड के एक्शन एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jamwal) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर ये हैं कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी (Nandita Mehtani) के साथ सगाई करली है. महतानी को लंबे वक्त से जानने वाली अदाकारा नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर की तस्दीक की. उन्होंने जामवाल और मेहतानी के प्यार के निशान के सामने हाथ पकड़कर पोज देते हुए एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया. महतानी की उंगली पर एक जगमगाती अंगूठी देखी जा सकती है. तस्वीर पर धूपिया ने लिखा, "अब तक की सबसे अच्छी खबर .. बधाई .. एट द रेट विद्युत जामवाल, एट द रेट नंदिता महतानी."More Related News
