
एक्शन में यूपी पुलिस, मनीष गुप्ता हत्याकांड मामले में फरार दो अन्य पुलिसकर्मियों को किया अरेस्ट
Zee News
मनीष गुप्ता हत्याकांड मामले में फरार 2 अन्य पुलिसकर्मियों को SIT ने गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है. इन सभी पर 1-1 लाख का इनाम घोषित था. इससे पहले भी एसआईटी ने 2 पुलिसकर्मियों को फरार किया था.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (UP) के गोरखपुर जिले में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या (Manish Gupta Murder Case) के मामले में फरार दो और पुलिसकर्मियों को पुलिस ने मंगलवार को गोरखपुर से गिरफ्तार किया. इनपर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था.
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर राहुल दुबे और कांस्टेबल प्रशांत कुमार को एक मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया. ये दोनों गोरखपुर की अदालत में सरेंडर करने जा रहे थे. उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. इससे पहले, 10 अक्टूबर को इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह और सब-इंस्पेक्टर अक्षय मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. ये दोनों सस्पेंड थे.
