
एकनाथ शिंदे क्यों पहुंचे दिल्ली? मायने समझिए, उद्धव ठाकरे को एक और झटका देने का 'प्लान'
Zee News
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक दिन के दौरे पर देर रात दिल्ली पहुंच गए. हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय ने शिंद के एक दिन के दौरे की कोई वजह नहीं बताई है, लेकिन बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार की अटकलें जरूर लगाई जा रही हैं. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शिंदे का देश की राजधानी का दूसरा दौरा है.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज दिल्ली मे प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. माना जा रहा है मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ हो जाएगा.
कैबिनेट विस्तार से पहले सीएम शिंदे का दिल्ली दौरा बेहद अहम माना जा रहा. इसी दौरे में महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार पर मुहर लग सकती है. एकनाथ शिंदे गुट के कितने विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे और बीजेपी के खाते में कितने मंत्रालय जाएंगे. अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद तय हो जाएगा.
