
एकता कपूर ने किया वर्डिक्ट-2 का ऐलान, सोशल मीडिया पर शेयर की किताबों की तस्वीर
AajTak
एकता ने लिखा, लोग बनाम इंदिरा गांधी. एक महिला जो तारीफ और निंदा दोनों का विषय रही. हमारी सबसे महत्वाकांक्षी कहानी आधारित हैं इन बेस्ट सेलिंग बुक्स पर. बता दें कि वर्डिक्ट-2 की कहानी को इमरजेंसी के दौर से जोड़ा गया है.
दिग्गज फिल्म निर्माता एकता कपूर की वेब सीरीज The Verdict – State vs Nanavati को पब्लिक से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. ये सीरीज 1995 के K . M. Nanavati v. State of Maharashtra केस पर आधारित थी जिसमें भारतीय नेवल कमांड ऑफिसर कवास नानावटी पर प्रेम आहूजा के मर्डर का आरोप लगा था. इस सीरीज को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब जल्द ही दर्शकों को इस सीरीज का अगला पार्ट देखने को मिलेगा. मंगलवार को एकता कपूर ने इस सीरीज के सीक्वल का ऐलान किया. एकता ने सोशल मीडिया पर उस किताब की तस्वीरें पोस्ट की हैं जिस पर ये सीरीज आधारित है. तस्वीरें साझा करते हुए एकता ने सीरीज के अगले पार्ट के बारे में बताया है. एकता ने किताब की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- Verdict 2: People Vs Indira Gandhi. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "दूसरे फैसले का समय आ गया है."
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











