
एंटीलिया मामला: एक और CCTV फुटेज, ऑडी चला रहा है सचिन वाजे और साथ में है आरोपी विनायक शिंदे, VIDEO
NDTV India
NIA के सूत्रों ने दावा किया है कि मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक वाहन में मिली जिलेटिन की छड़ों की खरीद मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे ने ही की थी.उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही एनआईए ने यह भी पाया है कि वाजे ने अपने चालक के साथ मिलकर अंबानी के आवास एंटीलिया के निकट SUV खड़ी की थी.
मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की सुरक्षा के चूक और मनसुख हिरेन (Mansukh Hiren) हत्या मामले से जुड़ा सचिन वाजे (Sachin Vaze) का एक और CCTV फुटेज सामने आया है. 2 मार्च 2021 के इस फुटेज में वाजे एक ऑडी कार ड्राइव कर रहा है. बांद्रा वर्ली सी लिंक के टोल प्लाजा की इस सीसीटीवी में ऑडी कार का वीडियो कैद हुआ है. खास बात है कि कार में वाजे के साथ मनसुख हिरेन की हत्या का आरोपी विनायक शिंदे भी बैठा है. इसी के दो दिन बाद मनसुख हीरेन की हत्या की गई थी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने वसई से ये ऑडी कार बरामद की थी.इस मामले में जांच के दायरे में आयी ये 8वीं कार है.











