
एंटीलिया केस : अंबानी के घर के पास मिले वाहन में रखी विस्फोटक सामग्री सचिन वाजे ने खरीदी थी : रिपोर्ट
NDTV India
एनआईए 25 फरवरी को अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक सामग्री के साथ एसयूवी खड़ी करने और कारोबारी मनसुख हिरेन की मौत के मामले की जांच कर रही है.
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के सूत्रों ने बुधवार को दावा किया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक वाहन में मिली जिलेटिन की छड़ों की खरीद मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे ने की थी. हालांकि, उन्होंने विस्फोटकों के स्रोत के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी. सूत्रों ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही एनआईए ने यह भी पाया कि वाजे ने अपने चालक के साथ मिलकर अंबानी के आवास के निकट एसयूवी खड़ी की थी.











