
उल्टी-दस्त से 30 लोग बीमार, 7 साल की बच्ची सहित दो लोगों की मौत
Zee News
मामले में डिप्टी कलेक्टर कुशल सिंह गौतम का कहना है कि मरीजों को समय से इलाज मिले, इसके लिये राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम गांव में मौजूद है. गांव में अब स्थिति नियंत्रण में है.
सत्येन्द्र सिंह परमार/निवाड़ी: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में उल्टी-दस्त से करीब 30 लोगों के बीमार होने की खबर है. इनमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी है. 28 का इलाज अलग-अलग अस्पतालों चल रहा है. गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों का इलाज शुरू किया. वहीं डॉक्टर का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर यह बीमारी पानी से फैली या फिर दूषित खाना खाने से लोग बीमार पड़े हैं. मरीजों को समय से इलाज मिले इसके लिए प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर सहित राजस्व कर्मचारी गांव में तैनात हैं. दरअसल, पृथ्वीपुर ब्लॉक के जवारपुरा गांव के सरपंच भैयालाल कुशवाहा ने बताया कि बुधवार को उल्टी-दस्त से करीब 25-30 लोग बीमार हो गए थे. जिनमें से 10 मरीजों को इलाज के लिए पृथ्वीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया. बाकी मरीजों को मेडिकल कॉलेज झांसी व नजदीकी बरुआ सागर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.More Related News
