
"उम्मीद है, CM योगी वादा पूरा करेंगे" : पुलिस की कथित पिटाई से मारे गए मनीष गुप्ता की पत्नी
NDTV India
मीनाक्षी ने सीएम से मुलाकात के बाद राहत की सांस ली है लेकिन कहा है कि वो तब तक लड़ाई लड़ती रहेंगी, जब तक कि उन्हें न्याय नहीं मिल जाता है. जब उनसे पूछा गया कि क्या मनीष की मौत पर पुलिस लीपापोती कर रही है तो वो बिफर पड़ीं.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर के एक होटल में कारोबारी मनीष गुप्ता (Manish Gupta) की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है. उन्होंने कारोबारी की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता को कानपुर विकास प्राधिकरण में सरकारी नौकरी और केस ट्रांसफर कराने का भरोसा दिलाया है.












