
उमा भारती ने क्यों कहा, 'राम, हनुमान या हिंदू धर्म पर बीजेपी का पेटेंट नहीं'
Zee News
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि ‘राम का नाम, हनुमान का नाम या हिंदू धर्म’ पर भाजपा का पेटेंट नहीं है’. उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘कोई भी व्यक्ति इन पर आस्था रखता है या रख सकता है, अंतर सिर्फ इतना है कि इन पर हमारी आस्था राजनीतिक लाभ हानि से परे होती है.’
नई दिल्लीः भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि ‘राम का नाम, हनुमान का नाम या हिंदू धर्म’ पर भाजपा का पेटेंट नहीं है’. उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘कोई भी व्यक्ति इन पर आस्था रखता है या रख सकता है, अंतर सिर्फ इतना है कि इन पर हमारी आस्था राजनीतिक लाभ हानि से परे होती है.’
'राम, तिरंगा, गंगा व गौ पर बीजेपी ने तय नहीं की मेरी आस्था' उन्होंने कहा, ‘राम, तिरंगा, गंगा एवं गौ- इन पर मेरी आस्था भाजपा ने तय नहीं की है. यह पहले से मेरे अंदर मौजूद थी. शराबबंदी उसी तरह की एक धारा है. इन बातों की लाइन मैंने खुद खींची है. बाकी बातों में भाजपा जो तय करती है, मैं वही करती हूं.’
