
उपचुनाव के लिए TMC ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, भवानीपुर से मैदान में होंगी CM ममता बनर्जी
Zee News
चुनाव आयोग ने 30 सितंबर को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराने का फैसला किया है. इस तारीख को पश्चिम बंगाल के समसेरगंज और जंगीरपुर में भी वोटिंग होगी. उपचुनाव के वोटों की गिनती 3 अक्टूबर को होगी.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 3 विधान सभा सीटों पर उपचुनाव (West Bengal By Poll 2021) होने हैं. इसके लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. भवानीपुर सीट से खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) चुनाव लड़ेंगी. जंगीपुर से जाकिर हुसैन तो समसेरगंज से अमिरुल इस्लाम के नाम तय किए हैं. वोटिंग 30 सितंबर को होगी. पश्चिम बंगाल में 3 विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक, 13 सितंबर को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारिख होगी और वहीं कैंडिडेट 16 सितंबर से पहले तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. आयोग द्वारा इस बार कोरोना से बचाव के लिए सावधानी के रूप में बहुत सख्त मानदंड बनाए गए हैं.More Related News
