)
उधर पाकिस्तान को घर में घुसकर पीटा, इधर भारत सेना को देने जा रहा है 50000 करोड़ रुपये का 'तोहफा'
Zee News
Indian Defence to get booster: रक्षा खर्च के मामले में भारत पाकिस्तान से काफी ऊपर है. इस बीच भारत सरकार द्वारा 50,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वृद्धि को मंजूरी दिए जाने की उम्मीद है. इससे भारत का कुल सैन्य बजट 7 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगा.
India vs Pakistan Defence Budget: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष से रक्षा बजट पर फिर से चर्चा में आ गया है. तो ऐसे में हम जानेंगे कि नई दिल्ली का बजट दुश्मन देश पाकिस्तान से कितना ज्यादा है? हालांकि, इससे पहले जो बड़ा अपडेट है वो ये कि भारत सरकार रक्षा बजट में 50,000 करोड़ रुपये अधिक आवंटित कर सकती है, जिससे भारत का डिफेंस क्षेत्र को और मजबूत हो जाएगा. अगर अतिरिक्त बजट को मंजूरी मिल जाती है, तो भारत का रक्षा पर कुल खर्च 7 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगा.
