
उद्धव ठाकरे के लिए ये क्या बोल गईं नवनीत राणा? BMC को भ्रष्टाचारी बताकर कोसा
Zee News
निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उद्धव ठाकरे और बीएमसी को खूब कोसा है. इस दौरान उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे पर विवादित टिप्पणी कर दी.
नई दिल्ली: सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के घर पर बीएमसी हथौड़ा चलाने की तैयारी में है. दरअसल बीएमसी ने राणा दंपत्ति के घर पर नोटिस भेजकर 10 खामियों को गिनाया है जिसे लेकर कार्रवाई करने की बात कही है. नोटिस का जवाब सात दिनों में देने को कहा गया है.
महाराष्ट्र के अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. जेल से रिहा होने के बाद अब उनके घर पर बीएमसी का हथौड़ा चल सकता है. बीएमसी ने नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के मुंबई के खार स्थित घर में अवैध निर्माण को मूलढांचे में बदलाव को लेकर नोटिस भेजा है. नोटिस में बीएमसी ने 10 खामियों को गिनाया है जिसे लेकर कार्रवाई करने की बात कही है. नोटिस का जवाब सात दिनों में देने को कहा गया है.
