
उत्त्राखंड में बाढ़ से आई तबाही पर लोक सभा में सवाल, गृह मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Zee News
गृह मंत्रालय ने बताया कि उत्तराखंड सरकार ने भी हिमनदी से बनी प्राकृतिक झीलों और इसके प्रभावों की समीक्षा करने के लिए एक समिति गठित की है.
नई दिल्ली: उत्तराखंड में आई तबाही पर गृह मंत्रालय ने लोक सभा में बयान दिया है. लोकसभा में एक सवाल पूछा गया था जिसके जवाब में गृह मंत्रालय ने बयान दिया. गृह मंत्रालय ने कहा कि उत्तराखंड से प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक 74 शवों को बरामद किया गया और 130 व्यक्ति अभी भी लापता बताए गए हैं. मंत्रालय ने कहा कि NDMA ने ऋषिगंगा और धौलीगंगा नदी में आकस्मिक बाढ़ के कारणों को समझने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सुझाव देने के लिए केंद्र और राज्यों के विभिन्न संस्थानों और संगठनों के विशेषज्ञों की एक संयुक्त अध्ययन टीम गठित की है.More Related News
