
उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी, 9 जुलाई से पश्चिमी साहिल पर होगा बारिश में इज़ाफ़ा
Zee News
Delhi temperature: कौमी दारुल हुकूमत दिल्ली में शाम को सबसे ज्यादा तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हवा में नमी कम रही.
नई दिल्ली: उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई हिस्सों में मंगलवार को गर्मी का कहर जारी रहा. राजस्थान के करौली में पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के फिर से मजबूत होने के साथ ही पश्चिमी साहिल पर नौ जुलाई से बारिश में इज़ाफ़ा होने की उम्मीद है. वहीं, कौमी दारुल हुकूमत में शाम को सबसे ज्यादा तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हवा में नमी कम रही. आईएमडी के मुताबिक, सापेक्ष नमी 34 फीसदी दर्ज की गई. हरियाणा और पंजाब में भी गर्मी का जारी जारी रहा और गुरुग्राम में तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि हरियाणा में सबसे गर्म जगह रहा.More Related News
