
उत्तर प्रदेश में Covid-19 के 36 नए रोगी मिले, कोई मौत नहीं
NDTV India
सुल्तानपुर में चार तथा प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में तीन-तीन नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि की गई है. इसी अवधि में 70 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं.
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 36 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई. इस अवधि में किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या 22,763 है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 36 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है.











