
उत्तर प्रदेश में मुस्लिम लड़की ने रचाई दलित नौजवान से शादी, रिश्तेदारों ने बेटी के साथ की यह गन्दी हरकत
Zee News
लड़की ने 19 जून को अपने गांव के ही एक दलित नौजवान से शादी की थी. लड़की के मां-बाप दोनों की मौत हो चुकी है. उसके कोई भाई या बहन भी नहीं है.
बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक मुस्लिम लड़की के दलित नौजवान से शादी के बाद उसके रिश्तेदारों के जरिए लड़की के सर के बाल मूंडने और उसके साथ मारपीट करने का मामला पेश आया है. इस मामले में पुलिस ने लड़की के तीन रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है. इस केस में पुलिस ने लड़की के कुल आठ रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जिसमें तीन औरतें भी शामिल हैं. 19 जून को हुई थी शादी बाराबंकी के पुलिस कप्तान यमुना प्रसाद के मुताबिक, लड़की ने 19 जून को अपने गांव के ही एक दलित नौजवान से शादी की थी. लड़की के मां-बाप दोनों की मौत हो चुकी है. उसका कोई भाई या बहन भी नहीं है. बाराबंकी के जिला दंडाधिकारी आदर्श सिंह ने कहा है, ’’प्रशासन इस इस केस में देख रहा है कि क्या ये दोनों जोड़ा सरकार से किसी तरह का मुआवजा पाने का हकदार है या नहीं. अगर राज्य सरकार के किसी नियम के तहत ऐसा मुमकिन होगा तो इंतजामियां उनकी मदद करेगा.More Related News
