
उत्तर प्रदेश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 35,614 नए मरीज, कानपुर में हुई सबसे ज्यादा मौतें
Zee News
उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद रविवार को कमी दर्ज की गई. राज्य में पिछले 24 घंटे में महामारी के 35,614 नए मामले सामने आए तथा इस बीमारी से 208 और लोगों ने दम तोड़ दिया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद रविवार को कमी दर्ज की गई. राज्य में पिछले 24 घंटे में महामारी के 35,614 नए मामले सामने आए तथा इस बीमारी से 208 और लोगों ने दम तोड़ दिया. अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 35,614 नए मामले सामने आए जिससे महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,86,625 हो गई. उन्होंने कहा कि महामारी से 208 और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11,165 हो गई है. प्रसाद ने दावा किया कि शनिवार को दर्ज किए गए रिकॉर्ड मामलों की तुलना में आज करीब ढाई हजार मामले कम आए.More Related News
