
उत्तर प्रदेश: नदियों के उफान को देखते हुए 16 जिलों में जारी किया गया बाढ़ का अलर्ट
Zee News
राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने इन जिलों के प्रशासन को नोटिस जारी कर आने वाले दिनों में बाढ़ की आशंका जताई है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 16 जिलों को आने वाले दिनों में बाढ़ के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है. इनमें लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, गोंडा, संत कबीर नगर, बलिया, बाराबंकी, सीतापुर और मऊ शामिल हैं. राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने इन जिलों के प्रशासन को नोटिस जारी कर आने वाले दिनों में बाढ़ की आशंका जताई है. प्रभावित जिले रोहिणी, शारदा, घाघरा और राप्ती जैसी नदी के किनारे पर हैं, जिनमें जलस्तर नेपाल और यूपी के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण बढ़ रहे हैं.More Related News
