
उत्तर प्रदेश कोरोना अपडेटः 278 मरीजों की मौत, 21 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले
NDTV India
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों और नये मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. सोमवार को कोविड-19 संक्रमण से 278 संक्रमितों की मौत हुई है और 21,331 नये मामले सामने आये हैं.
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों और नये मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. सोमवार को कोविड-19 संक्रमण से 278 संक्रमितों की मौत हुई है और 21,331 नये मामले सामने आये हैं. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 278 संक्रमितों की मौत हो गयी है और 21,331 नये संक्रमित पाए गए हैं .











