
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में वायरल और डेंगू बुखार से 41 की मौत, CMO का तबादला
Zee News
फिरोजाबाद/लखनऊः उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 41 लोगों की वायरल और डेंगू बुखार से मौत हो चुकी है, जिसमें 36 लोग शहर के हैं जबकि पांच ग्रामीण क्षेत्र से हैं.
फिरोजाबाद/लखनऊः उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 41 लोगों की वायरल और डेंगू बुखार से मौत हो चुकी है, जिसमें 36 लोग शहर के हैं जबकि पांच ग्रामीण क्षेत्र से हैं. इनमें ज्यादातर बच्चे हैं जिन्हें निर्जलीकरण, पेट दर्द, प्लेटलेट गिरने के साथ बहुत तेज बुखार हुआ है और अनायास ही वे मौत का शिकार हुए हैं. अपर निदेशक स्वास्थ्य आगरा मंडल ए के सिंह और फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और बताया कि 18 सदस्यीय चिकित्सा दल अलग अलग टुकडियों में मेरठ, आगरा एवं कानपुर से फिरोजाबाद पहुंच चुका है. इसके अलावा सर्विलांस की टीम भी प्रभावित क्षेत्रों में घूमकर इस बात का पता लगा रही है कि जिन मच्छरों से यह बुखार फैल रहा है वह किस प्रकार ’वैरीअंट’ का है. 41 मौतों के बाद चेती सरकार उत्तर प्रदेश सरकार ने फिरोजाबाद जिले में डेंगू के कारण हुई मौतों के मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए बुधवार को जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी का तबादला कर दिया. बुधवार को अनेजा ने बताया कि अब तक 538 लोग पिछले एक सप्ताह में मेडिकल कॉलेज में अपना परीक्षण करा चुके हैं, जिसमें 126 मामलों में डेंगू पॉजिटिव आया है. वे सभी एंटीजन टेस्ट के द्वारा जांचे गए हैं, मेडिकल कॉलेज द्वारा 27 नमूने एलाइजा के लखनऊ परीक्षण के लिए भेजे गए थे जिनमें 22 नमूनों में डेंगू की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि अभी तक जितने भी नमूने लिये गए हैं, उनमें किसी में भी कोविड-19 संक्रमण नहीं पाया गया है.More Related News
