
उत्तर प्रदेश के पुलिस लॉकअप में हटेंगे पानी के नल, जानें क्यों लेना पड़ा फैसला
Zee News
लॉक-अप में लाए गए संदिग्धों की उचित तलाशी होनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह आत्महत्या में आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली अन्य वस्तुओं जैसे ब्लेड, स्टोल या तार नहीं ले जाए.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जोन के पुलिस थानों में लॉक-अप में नल और पानी की पाइपलाइन नहीं होगी. यह हाल ही में लोगों की हिरासत में की गई आत्महत्याओं के मद्देनजर किया जा रहा है.
कासगंज में एक युवक ने कथित तौर पर पानी के नल से खुद को लटका लिया था. इससे पहले आगरा के जगदीशपुरा थाने में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत एक दलित की पिछले माह चोरी का आरोप लगने के बाद पुलिस हिरासत में मौत हो गयी थी.
More Related News
